• Home  
  • मौसम के बदले मिजाज से किसानों को चिंता बढी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मौसम के बदले मिजाज से किसानों को चिंता बढी

हरिद्वार – क्षेत्र में सुबह अचानक मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखाई दी। बदलता मौसम देख किसानों ने खेतों में चल रही गेहूं की कटाई को रोक दिया। हालांकि 12 बजे जब बादल छंटने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में इस समय गेहूं की […]

हरिद्वार – क्षेत्र में सुबह अचानक मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखाई दी। बदलता मौसम देख किसानों ने खेतों में चल रही गेहूं की कटाई को रोक दिया। हालांकि 12 बजे जब बादल छंटने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में इस समय गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है।
शुक्रवार सुबह अचानक बदले मौसम के मिजाज से किसानों के चेहरे मुरझा गये। किसानों ने खेतो में चल रही गेहूं की कटाई को रुकवा दिया। किसान सोनू, रामकुमार, गालिब हसन, संजय सिंह, रसीद, इरशाद, दिलशाद, मनोज चौहान, बबलू, दीपक ने बताया कि गेहूं की लगभग 80 प्रतिशत फैसलें तैयार हैं। 50 प्रतिशत खेतों में गेहूं की फसलों की कटाई चल रही है। ऐसे में मौसम के बदले मिजाज से किसानों को चिंता बढ़ जाती है। किसानों का कहना है कि अगर ऐसे में बारिश होती है तो गेहूं की फसल भारी नुकसान होने के आसार बन जाते हैं। सबसे अधिक नुकसान काटी गई फसल को होता है। किसानों ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल काफी अच्छी हुई है। समय अनुसार हुई बारिश व ठंड से गेहूं की फसलों में दाना मोटा हुआ है और उत्पादन भी अधिक होने के आसार है। कृषि विशेषज्ञ राजा साहब राम ने बताया कि इन दिनों गेहूं की फसल काटी जा रही है। इस समय होने वाली बारिश गेहूं की कटी फसलों को नुकसान होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *