• Home  
  • मोबाईल टावर लगाने का स्थानीय ग्रामीणों ने किया विरोध
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मोबाईल टावर लगाने का स्थानीय ग्रामीणों ने किया विरोध

हरिद्वार – सिडकुल थाना क्षेत्र के महादेवपुरम कालोनी में घनी आबादी के बीच चार मंजिला इमारत पर मोबाइल टावर लगाने का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद टावर लगाने का कार्य रोक दिया गया। पुलिस ने टावर लगवा रहे व्यक्ति से परमिशन लाने के बाद ही दोबारा कार्य करने की हिदायत दी […]

हरिद्वार – सिडकुल थाना क्षेत्र के महादेवपुरम कालोनी में घनी आबादी के बीच चार मंजिला इमारत पर मोबाइल टावर लगाने का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद टावर लगाने का कार्य रोक दिया गया। पुलिस ने टावर लगवा रहे व्यक्ति से परमिशन लाने के बाद ही दोबारा कार्य करने की हिदायत दी है। पूनम पंवार, योगेंद्र सिंह, नीरज कुमार, राम कुमार, पवन सिंह आदि ने सिडकुल थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा कि कॉलोनी के चारों तरफ घनी आबादी है। इसके बावजूद भी कालोनी निवासी एक व्यक्ति अपने चार मंजिला भवन के ऊपर मोबाइल टावर लगवा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल टावर लगने से तेज आंधी तूफान व बरसात में टावर गिरने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि टावर से निकलने वाली तिरंगे कॉलोनी वालों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि टावर लगाने पर बीच सडक़ में ही उक्त व्यक्ति ने बड़े-बड़े चैंबर बना कर रास्ता भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मोबाइल टावर का कार्य रुकवा दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *