रूड़की – भाजपा के दो विधायकों प्रणव सिंह चैम्पियन और देशराज कर्णवाल के बीच काफी दिनों से एक दूसरे के खिलाफ चल रही ब्यानबाजी लगता है अब खत्म हो गई है एक नेता के आवास पर देर रात तक चली बैठक में दोनों विधायकों के बीच समझौता होने की जानकारी सामने आ रही है बताया जा रहा है की दोनों विधायकों के बीच समझौता कराने में अहम् भूमिका पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह की रही है हांलाकि इस बैठक में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल भी मौजूद रहे है

बता दे की शुक्रवार की सुबह झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने प्रेसवार्ता कर कुंअर प्रणव सिंह चैम्पियन पर फर्जी चैम्पियन लिखने और राज परिवार से नहीं होने के आरोप लगाए थे जिसके बाद खानपुर विधायक कुंअर प्रणव सिंह चैम्पियन भड़क गए थे और उन्होंने देशराज कर्णवाल को नेहरू स्टेडियम में दो दो हाथ करने की खुली चुनौती दी थी लेकिन शाम को देशराज कर्णवाल की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पूर्व विधायक यशवीर चौधरी को भाजपा में शामिल कराने के लिए एक कार्यक्रम रखा गया जिसमे भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल भी शामिल हुए इस कार्यक्रम में कुअँर प्रणव सिंह चैम्पियन भी पहुंचे और देशराज कर्णवाल के साथ मंच साझा किया कार्यक्रम में पहुंचे लोगो को सम्बोधित करते हुए चैम्पियन ने कहा की देशराज कर्णवाल मेरा छोटा भाई है लेकिन थोड़ा नालायक है इसको पता नहीं है की बड़े भाई से कैसे बात करते है हम तो बड़े है हम पिटाई करने का भी अधिकार रखते है और मिठाई खिलाने का अधिकार भी रखते है कुछ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के बाद देर रात तक एक नेता के घर बैठक चली जिसमे दोनों विधायकों के बीच समझौता करा दिया गया है अब यह दोनों विधायक चौधरी यशवीर के साथ कभी भी प्रेसवार्ता कर समझौते की जानकारी दे |
