हरिओम गिरी रूड़की
रूड़की – झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल से दंगल करने नेहरू स्टेडियम पहुंचे चैम्पियन ने देशराज को ना पाकर कहा की काले चूहे की क्या औकात जो शेर का ललकारे मैंने कहा था की अगर कर्णवाल ने अपनी माँ का दूध पिया है और अपने बाप की औलाद है तो 12 बजे नेहरू स्टेडियम पहुंचे अगर एक ही थप्पड़ में कान और नाक से खून नहीं निकाल दिया तो में भी अपने बाप की औलाद नहीं हूँ दोनों विधायक के बीच समझौता होने की चर्चाओं पर चैम्पियन ने कहा शेर ना कभी गीदड़ से समझौता करता है और नाही गीदड़ का शिकार करता है खानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक कुंअर प्रणव सिंह चैम्पियन और झबरेड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच चल रहा विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है कल चैम्पियन ने कर्णवाल को आज 12 बजे नेहरू स्टेडियम में पहुँच कर कुश्ती करने की खुली चुनौती दी थी चैम्पियन ने कहा था की अगर कर्णवाल ने अपनी माँ का दूध पिया है और अगर वो अपने बाप की औलाद है तो कल 12 बजे नेहरू स्टेडियम में पहुंचे अगर एक थप्पड़ में जमीन पर नहीं गिरा दिया तो में भी अपने बाप की औलाद नहीं हूँ इसी कड़ी में चैम्पियन आज अपने काफिले के साथ नेहरू स्टेडियम पहुंचे स्टेडियम में उन्हें देशराज कर्णवाल तो नहीं मिले लेकिन अच्छी संख्या में पुलिस बल जरूर दिखाई दिया बीते रोज दिल्ली रोड स्थित एक होटल में देशराज कर्णवाल की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह भाजपा में शामिल हुए थे इस कार्यक्रम में देशराज कर्णवाल और चैम्पियन दोनों ने मंच साझा किया था कार्यक्रम में चौधरी यशवीर ने कहा था की दोनों उनके छोटे भाई है और वो जल्द ही उनका फैसला करा देंगे जिसके बाद देर रात को एक बैठक की जानकारी सामने आई थी जिसके बारे में कहा जा रहा था की दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आज चैम्पियन के द्वारा नेहरू स्टेडियम में काफिले के साथ पहुंचना यह दर्शाता है की दोनों के बीच अभी तक समझौता नहीं हो पाया है
