हरिद्वार – नगर निगम में सोमवार को आम दिनों की तरह फिर से कामकाज होगा। चुनाव ड्यूटी के चलते बीते दो सप्ताह से नगर निगम में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा था। अधिकारियों और कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के चलते लोगों के काम नहीं हो पा रहे थे। करीब दो सप्ताह के बाद सोमवार को नगर निगम की व्यवस्थाएं फिर से पटरी पर आ जाएंगी। नगर निगम के 109 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई थी। इसके चलते बीते दो सप्ताह के दौरान निगम अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालयों में ताले लगे रहे। संपत्ति नामांतरण, जन्म मृत्यु पंजीकरण और टैक्स आदि कार्यों के लिए निगम में आने वाले लोग निराश वापस लौट रहे थे। वहीं सफाई अनुभाग के निरीक्षकों की चुनाव ड्यूटी के चलते शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। शनिवार को रामनवमी के चलते अवकाश रहा। वहीं रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते निगम कार्यालय बंद रहेगा। इसलिए नगर निगम में अब सोमवार को ही सभी कामकाज होंगे।
हरिद्वार – नगर निगम में सोमवार को आम दिनों की तरह फिर से कामकाज होगा। चुनाव ड्यूटी के चलते बीते दो सप्ताह से नगर निगम में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा था। अधिकारियों और कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के चलते लोगों के काम नहीं हो पा रहे थे। करीब दो सप्ताह […]
