• Home  
  • मुखबिर की सूचना पर अपहृत किशोरी बरामद
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मुखबिर की सूचना पर अपहृत किशोरी बरामद

रुडकी – चार दिन पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है जबकि आरोपी युवक को जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला […]

रुडकी – चार दिन पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है जबकि आरोपी युवक को जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि गत नौ अप्रैल की सुबह उसकी 16 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कर दिया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शहजाद अली को सौंपी गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी अपहृत किशोरी और आरोपित गंगनहर पुल के आस पास देखे गए हैं। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहरुख किंग खान निवासी नागल मेहवड़ थाना पिरान कलियर बताया है। पुलिस ने बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है जबकि आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *