• Home  
  • चैम्पियन ने बबूल के पेड़ से कर दी SC समाज की तुलना – कहा आम नहीं कांटे देता है बबूल – जानिए और क्या कहा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

चैम्पियन ने बबूल के पेड़ से कर दी SC समाज की तुलना – कहा आम नहीं कांटे देता है बबूल – जानिए और क्या कहा

हरिओम गिरी / खटाना बुलेटिन रूड़की – खानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन का विवादों से पुराना नाता रहा है अब उन्होंने SC समाज को लेकर विवादित ब्यान दे दिया है उन्होंने SC समाज की तुलना बबूल के पेड़ से कर दी है उनका कहना है की SC समाज भाजपा को वोट […]

हरिओम गिरी / खटाना बुलेटिन

रूड़की – खानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन का विवादों से पुराना नाता रहा है अब उन्होंने SC समाज को लेकर विवादित ब्यान दे दिया है उन्होंने SC समाज की तुलना बबूल के पेड़ से कर दी है उनका कहना है की SC समाज भाजपा को वोट नहीं करता है ये लोग जो नहीं मिल रहा है उसके भुलावे में आकर उसको छोड़ रहे है जो मिल रहा है बबूल के पेड़ से आम देने की अपेक्षा कर रहे है बबूल हमेशा कांटे देता है बबूल कभी फल नहीं देता है उन्होंने कहा की OBC समाज की उपेक्षा हो रही और जो SC समाज भाजपा को वोट भी नहीं देता है उनके कैबिनेट में दो-दो मंत्री बनाये गए है SC समाज का सारा वोट बहुजन समाज पार्टी को जा रहा है और जो OBC समाज भाजपा के प्रति रात दिन समर्पित है उसकी अनदेखी की जा रही है !

दरअसल कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने आज अपने कैम्प कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया था जिसमे उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में किये जाने वाले विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी इसी दौरान लगातार चार बार विधायक बनने के बाद भी कैबिनेट मंत्री नहीं बनाने की उनकी पीड़ा बाहर आ गई जिसके बाद उन्होंने यह विवादित ब्यान दिया है !

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *