श्रीनगर गढ़वाल – केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केन्द्र सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर में शनिवार को उपनिरीक्षक का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से मनाया गया। दीक्षांत समारोह के मौके पर उपनिरीक्षकों ने बैंड-बाजों की धुन एवं राष्ट्र गीत के साथ शानदार परेड आकर्षण का केन्द्र रही। दीक्षांत समारोह की परेड की सलामी अकादमी के महानिदेशक कुमार राजेश चन्द्रा द्वारा ली गई। जबकि छह उप निरीक्षकों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। राजेश चंद्रा ने कहा कि एसएसबी में असिस्टेंट कमाडेंट से लेकर उप निरीक्षक एवं कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया अगले छह माह के भीतर शुरू की जायेगी। इससे पूर्व डीजी ने शहीद हुए जवानों को स्मृति स्थल में श्रद्धाजंलि दी। केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केन्द्र में पीओपी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि अकादमी के महानिदेशक कुमार राजेश चन्द्रा ने कहा कि एसएसबी देश में सेवा, सुरक्षा और बधुत्व की भावना जागृत करने में विशेष योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि नव प्रशिक्षित अधीनस्थ अधिकारियों ने 48 सप्ताह के मध्य कठिन, परिश्रम, लग्न और ईनानदारी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, आशा है कि आगे भी बल के सदस्य के रूप में सीमाओं की सुरक्षा और सीमा प्रबंधन में इसी जोश को बरकार रखेंगे और पूर्ण समर्पण व ईमानदारी से सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व के मूल मंत्र का स्मरण करते हुए सीमाओं की सुरक्षा निश्चित करेंगे। डीजी चन्द्रा ने कहा कि भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाओं की चौकसी निश्चित करने के लिए बल के आधुनीकीकरण के लक्ष्य को छूने के नजदीक आ गये हैं। इस मौके पर बल के महानिरीक्षक आदित्य मिश्रा ने एसआई बनने वालों को बधाई दी। इस मौके पर प्रशिक्षण केन्द्र के डीआईजी उपेन्द्र प्रकाश बलोदी ने बताया कि 48 सप्ताह के कठिन परिश्रम के बाद 42 विषयों पर उप-निरीक्षकों को दक्ष बनाया है। 1 जून 2017 से अभी तक कुल 31 कोर्स संपंन कराये गये हैं। अभी उपनिरीक्षक, बीआरटीसी, प्लाटून कमांडर का कोर्स प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि आज दीक्षांत समारोह में पास आउट हुए बैच में 18 पीजी एवं 134 स्नातक हैं। जिसमें कुछ प्रशिक्षु एमटेक, बीटेक, एमसीए, एलएलबी, बीसीए और बीबीए की पढ़ाई कर चुके हैं। डीजाआईजी ने समारोह में पहुंचे सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
पौड़ी के योगेश नवानी बनें चैंपियन -दीक्षांत समारोह में ट्रैनिंग के दौरान विभिन्न क्रियाकलापों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह उप निरीक्षकों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। डीजी कुमार राजेश चन्द्रा के हाथों ओवरऑल बेस्ट पुरस्कार एसआई योगेश नवानी नवन गांव पौड़ी, ,बेस्ट ड्रिल टर्नआउट का पुरस्कार एसआई दीपक तिवारी निवासी एमपी के रिवा गांव, सर्वोत्तम फायर का पुरस्कार एसआई संजीत मिश्रा निवासी बैशाली बिहार, बाह्य प्रशिक्षण का पुरस्कार अंकुर बडोनी अखोड़ी घनसाली टिहरी, बेस्ट डंडोरैंस एसआई सुधीर तोमर निवासी बागपत यूपी, आंतरिक प्रशिक्षण का पुरस्कार एसआई आशीष कुमार सिंह निवासी बुलंद शहर यूपी को दिया गया।
यूपी से सबसे अधिक उपनिरीक्षक बने- शनिवार को 152 जवानों ने शपथ व सलामी लेनी थी। जिसमें एसआई शिवम मिश्रा का यूपी पुलिस में मेडिकल होने पर पीओपी में शामिल नहीं हो पाये। जिससे 151 एसआई द्वारा ही सलामी ली गई। जिसमें यूपी से 39, हरियाणा से 27, राजस्थान से 17, उत्तराखंड से 13, बिहार से 13, दिल्ली से 11, मणिपुर 09, बंगाल 5, जेएंडके 4, महाराष्ट्र से 4, नागालैंड से 3, हिमाचल 3, चंढ़ीगढ़ से 1, झारखंड से 1, एमपी से 1 एसआई बना। जिसमें 19 महिलाएं भी एसआई बनी।
घुड़सवार यूनिट के कौशल देकर प्रसन्न हुए डीजी-पीओपी में एसएसबी के बैंड दस्ते की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में जोश भरा तो घुड़सवार यूनिट के सदस्यों ने घोड़ों की अलग-अलग चालों तथा मुश्क
िल बाधाओं को घोड़ों ने पार करने के कौशल को डीजी ने सराहा। जबकि विभिन्न डेमोंस्ट्रेशन जवानों द्वारा दिखाये गये।
श्रीनगर गढ़वाल – केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केन्द्र सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर में शनिवार को उपनिरीक्षक का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से मनाया गया। दीक्षांत समारोह के मौके पर उपनिरीक्षकों ने बैंड-बाजों की धुन एवं राष्ट्र गीत के साथ शानदार परेड आकर्षण का केन्द्र रही। दीक्षांत समारोह की परेड की सलामी अकादमी के महानिदेशक कुमार राजेश चन्द्रा […]
