देहरादून – भाजपा के दो विधायकों के बीच चल रही जुबानी जंग पर भाजपा नेतृत्व सख्त हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि दोनों विधायकों को नोटिस भेजा जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, कुछ दिनों से खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच जुबानी जंग चल रही है। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रविवार को एजेंसी संवाददाता से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है। दोनों विधायकों को कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है। अभी तक जो बातें सामने आई है वो अनुशासनहीनता है। इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत करा दिया गया है और मार्गदर्शन मांगा गया है।
उन्होंने आगे कहा कि दोनों विधायकों का जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी। भट्ट ने यह भी कहा कि कुछ दिनों के लिए प्रदेश भाजपा में कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था की गई थी। अब वे आ गए हैं तो यह व्यवस्था खुद ही खत्म हो गई है। कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल के पास महामंत्री का दायित्व है। वह पार्टी की रीति नीति जानते हैं। आपको बता दें कि भट्ट करीब 25 दिन बाद देहरादून लौटे हैं।
देहरादून – भाजपा के दो विधायकों के बीच चल रही जुबानी जंग पर भाजपा नेतृत्व सख्त हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि दोनों विधायकों को नोटिस भेजा जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कुछ दिनों से खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा […]
