• Home  
  • औद्योगिक क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

औद्योगिक क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान

विकासनगर – अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को अग्निशमन टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। अग्नि शमन टीम ने कम्पनी प्रबंधन व कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के गुर सिखाते हुए इसके प्रति सर्तक रहने की सलाह दी। सोमवार सुबह कम्पनी में आयोजित जागरुकता अभियान का शुभारम्भ अग्निशमन प्रभारी पवन शर्मा ने किया। […]

विकासनगर – अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को अग्निशमन टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। अग्नि शमन टीम ने कम्पनी प्रबंधन व कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के गुर सिखाते हुए इसके प्रति सर्तक रहने की सलाह दी। सोमवार सुबह कम्पनी में आयोजित जागरुकता अभियान का शुभारम्भ अग्निशमन प्रभारी पवन शर्मा ने किया। उन्होंने कर्मचारियों व कम्पनी प्रबंधन के पदाधिकारियों को आग के सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सबसे पहले तो कम्पनी प्रबंधन के साथ कर्मचारियों के पास अग्निशमन के अधिकारियों व कर्मचारियों के नम्बर होने जरुरी हैं। इसके अतिरिक्त कम्पनी में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश के साथ सर्तक रहने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को आग लगने के दौरान बचाव के गुर भी सिखाये। इसके बाद टीम ने वन निगम डिपो में जागरुकता अभियान चलाया। टीम सदस्यों ने डिपो सदस्यों को गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाओं से सर्तक रहने व आग से बचाव के बारे में विस्तार से जागरुक किया। इस मौके पर अनुज कुमार, जगवीर सिंह, प्रशांत अस्थाना, सतीश शर्मा, संजय गुसाईं, शुभम शर्मा, योगेश कुमार, गगन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *