देहरादून – पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दिन दहाड़े राजधानी देहरादून स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में पिस्टल की नोंक पर लाखों की लूट को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पुलिस विभाग में हडक़म्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर बार्डर में कड़ी चैकिंग के आदेश दिये है। लेकिन देर शाम तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग पौने एक बजे बाइक सवार तीन बदमाश नेहरूकालोनी थाना स्थित अजबपुर फाटक के समीप सिद्धार्थ ज्वैलर्स में पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहंा पहुंचकर एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर मौके पर ही खड़ा रहा। जबकि दो बदमाश शोरूम में दाखिल हुए। पिस्टल लेकर अन्दर पहुंचे बदमाशों ने वहंा मौजूद महिला (स्वामिनी) को कब्जे में ले लिया और पिस्टल की नोंक पर ज्वैलरी एक थैले में भर ली और फिर धमकी देते हुए बदमाश बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गये। लूट के बाद घबराई महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना नेहरूकालोनी पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों को जांच के दोरान पता चला कि तीन लोग इस घटना में शामिल थे। दो बदमाश ज्वेलरी शाप के अंदर गये और तीसरा बाहर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर खड़ा था। घटना के बाद वे हरिद्वार बाईपास की ओर भागे।
दिन दहाड़े शहर के एक ज्वैलरी शोरूम में लूट की घटना हो जाने पर पुलिस प्रशासन सकते में आ गया और मौके पर पहुंच कर लूट की जानकारी लेते हुए शहर के बाहर जाने वाले बैरियरों पर चैकिंग अभियान चला दिया। सूत्रों का कहना है कि बदमाशों द्वारा पिस्टल की नोंक पर की गयी इस लूट में लगभग सात लाख के जेवरात लूटे गये है। देर शाम तक पुलिस के हाथ कुछ नहंी लग सका था।
देहरादून – पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दिन दहाड़े राजधानी देहरादून स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में पिस्टल की नोंक पर लाखों की लूट को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पुलिस विभाग में हडक़म्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर बार्डर में […]
