• Home  
  • आक्रोशित महिलाओं ने किया जल संस्थान दफ्तर में प्रदर्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

आक्रोशित महिलाओं ने किया जल संस्थान दफ्तर में प्रदर्शन

विकासनगर – गर्मी शुरू होते ही हरबर्टपुर क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के अंतर्गत वार्ड संख्या पांच और छ: वंशीपुर में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। बूंद- बूंद पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। जिससे आक्रोशित महिलाओं का गुस्सा सोमवार को जल […]

विकासनगर – गर्मी शुरू होते ही हरबर्टपुर क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के अंतर्गत वार्ड संख्या पांच और छ: वंशीपुर में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। बूंद- बूंद पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। जिससे आक्रोशित महिलाओं का गुस्सा सोमवार को जल संस्थान कार्यालय पर फूट पड़ा। गुस्साई महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने जल संस्थान के एसडीओ को जमकर खरीखोटी सुनाई। हरबर्टपुर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या पांच और छ: वंशीपुर में पेयजल का संकट गहरा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वंशीपुर में लोग पेयजल संकट से त्रस्त हैं। एक ओर गर्मी की मार और दूसरी ओर पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। गुस्साई महिलाओं ने सोमवार को जलसंस्थान कार्यालय में हरबर्टपुर में प्रदर्शन करने के साथ ही एसडीओ जल संस्थान को जमकर खरीखोटी सुनाई। कहा कि पिछले कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। पेयजल संकट का सर्वाधिक नुकसान महिलाओं को उठाना पड़ता है। घर के सारे कामकाज ठप हो जाते हैं। इधर उधर से महिलाओं को ही पानी ढोना पड़ता है। महिलाओं ने कहा कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा वंशीपुर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। महिलाओं ने एसडीओ को चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक पेयजल संकट का समाधान कर जलापूर्ति सुचारु नहीं की गयी तो विभाग के कार्यालय पर व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं में बीना चौहान, रेखा बहुगुणा, विमला रावत, ममता लिंगवाल, सरोज जोशी, विमलेश रोहिला, अनिता, पूजा, विमला डंगवाल, प्रतिमा नेगी, चंपा सामंत, छवारी देवी, रीना रावत, रिंकी, ज्योती ढौंढियाल, नीरू, स्वाति व रेखा आदि शामिल रहे। इस सबंध में जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह का कहना है कि सोमवार सुबह को ही पानी का संकट हुआ है। कहा कि टैंक की टी टूटने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पायी। बताया कि मरम्मत कार्य शुरु कर दिया है। मंगलवार तक जलापूर्ति सुचारु कर दी जायेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *