• Home  
  • अधिशासी अभियंता की बोलेरो कार से करीब 13 लाख की नकदी बरामद
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

अधिशासी अभियंता की बोलेरो कार से करीब 13 लाख की नकदी बरामद

देहरादून- डोईवाला कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान में बैराज ऋषिकेश में कार्यरत जल निगम के अधिशासी अभियंता की बोलेरो कार से करीब 13 लाख की नकदी बरामद की। धनराशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जानकारी आयकर और विजिलेंस टीम को दे दी गयी। […]

देहरादून- डोईवाला कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान में बैराज ऋषिकेश में कार्यरत जल निगम के अधिशासी अभियंता की बोलेरो कार से करीब 13 लाख की नकदी बरामद की। धनराशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जानकारी आयकर और विजिलेंस टीम को दे दी गयी। इसके बाद भी मामला अभी तक वहीं का वहीं है। बताते चलें कि शुक्रवार की रात निर्माणाधीन फ्लाईओवर भानियावाला में डोईवाला कोतवाली की पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने एक बोलेरो कार को रोककर चेक किया। जिसे जल निगम बैराज के अधिशासी अभियंता विनोद भाकुनी पुत्र अर्जुन सिंह भाकुनी निवासी शांति विहार अजबपुर कलां चला रहे थे। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि चेकिंग में कार से 13 लाख नौ हजार चार सौ रुपये मिले। धनराशि के विषय में जानकारी लेने पर विनोद भाकुनी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस पर धनराशि को कब्जे में ले लिया गया। अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद न तो पुलिस इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी कर सकी और न ही पुलिस यह जान सकी है कि रूपये आये कहां से। इसके साथ ही सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने भाकुनी को दस दिन का समय दिया है कि वह रूपयों का व्यौरा पुलिस को दे। हालांकि चर्चा है कि इस बीच एसटीएफ और पुलिस ने भाकुनी के घर की तलाशी ली और वहां से भी कुछ रकम बरामद हुयी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *