Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाएं और स्कूल बैग वितरित किये
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाएं और स्कूल बैग वितरित किये

पिथौरागढ़ – राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंडप में शिक्षकों के सहयोग से बच्चों को स्टेशनरी दी गई। कहा कि ये पहल अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है। सोमवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ वंदना ने 112 बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाएं और स्कूल बैग वितरित किए। उन्होंने शिक्षकों की इस पहल का स्वागत […]

पिथौरागढ़ – राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंडप में शिक्षकों के सहयोग से बच्चों को स्टेशनरी दी गई। कहा कि ये पहल अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है। सोमवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ वंदना ने 112 बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाएं और स्कूल बैग वितरित किए।
उन्होंने शिक्षकों की इस पहल का स्वागत किया । कहा कि अन्य विद्यालयों को भी इस तरह कार्यक्रमों से प्रेरणा लेकर शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों के शैक्षिण स्तर को सुधारने के लिए बेहतर प्रयास कर रहा है। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही योगासन किए। संचालन रमेश जोशी ने किया। प्रधानाध्यापक हरीश पांडेय ने विभिन्न क्रिया कलापों की जानकारी दी। मौके पर सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गीता भट्ट, संगीता भैंसोड़ा, भुवन पांडेय, अनिल, राकेश पुरी, त्रिभुवन सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *