• Home  
  • नोटिस के बावजूद भी खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन का पार्टी के खिलाफ जमकर हमला
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

नोटिस के बावजूद भी खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन का पार्टी के खिलाफ जमकर हमला

देहरादून – भाजपा द्वारा जारी नोटिस के बावजूद भी खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन के तेवर ढीले नहीं पड़ रहे है। आज दून प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता में चैम्पियन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर पीएम मोदी और पार्टी संगठन के खिलाफ जमकर हमला किया। उन्होने विधायक कर्णवाल को जालसाज बताते हुए उनके खिलाफ […]

देहरादून – भाजपा द्वारा जारी नोटिस के बावजूद भी खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन के तेवर ढीले नहीं पड़ रहे है। आज दून प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता में चैम्पियन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर पीएम मोदी और पार्टी संगठन के खिलाफ जमकर हमला किया। उन्होने विधायक कर्णवाल को जालसाज बताते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
एक महीने से चले आ रहे इस विवाद में अब तक झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल व खानपुर विधायक प्रणव चैम्पियन के बीच जारी बयानबाजी को गम्भीरता से लेते हुए कल ही पार्टी ने दोनों विधायकों को नोटिस जारी करते हुए सात दिन में जवाब मांगा गया था। लेकिन आज अगले ही दिन चैम्यिन ने पत्रकार वार्ता कर सरकार को ही खुली चुनौती दे डाली है। चैम्पियन का कहना है कि अगर सरकार एक दिन के अंदर विधायक कर्णवाल के खिलाफ कार्यवाही नहीं करती है तो वह फर्जी जाति—प्रमाण के जरिए विधायक बने कर्णवाल के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज करायेगें।
चैम्पियन ने कहा कि वह अभी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिलकर आये है उनका साफ कहना है कि या तो पार्टी कर्णवाल के खिलाफ कार्यवाही करे अन्यथा वह उसके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा करेंगे। उन्होने पत्रकार वार्ता में भाजपा संगठन पर भी कई सवाल उठाये साथ ही यहंा तक कह डाला कि उन्हे नहीं पता कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीना 56 इंच का है या नहीं लेकिन उनका सीना 53 इंच का जरूर है और वह इस लड़ाई में पीछे हटने वाले नहीं है। उन्होने कहा कि झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल जालसाज है। भाजपा को इस जालसाज विधायक को पार्टी से निकाल देना चाहिए और उनके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होने कहा कि मैं जिस क्षेत्र से चुनाव जीतकर आता हूं उसकी परिस्थितियां अत्यन्त विपरीत है। अपनी प्रैसवार्ता में चैम्पियन ने जवाहर लाल नेहरू से लेकर राष्ट्रपिता तक पर भी टिप्पणियां की और कहा कि चैम्पियन को कोई नहीं हरा सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *