हरिद्वार – बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने मौलवी के ऊपर झाडफ़ूंक कर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी पत्नी की तीन माह पहले तबीयत खराब हो गई थी। जिसके चलते वह भारापुर में एक मौलवी के पास पहुंचा। मौलवी ने बीमारी को जादू टोना बताते हुए झाडफ़ूंक की सलाह दी। मौलवी ने जादू टोना हटाने का दावा कर महिला के घर आना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि लगभग दस बार मौलवी इलाज के बहाने उसके घर आया और प्रत्येक बार वह उसे अलग कमरे में ले जाकर अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर मौलवी किसी को कुछ भी बताने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने मौलवी कुर्बान पुत्र जमील निवासी भारापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।