• Home  
  • किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा दे सरकार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा दे सरकार

पिथौरागढ़ – क्षेत्र में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस ने फसलो के हुए नुकसान का मुआवजा सरकार से किसानों को देने की मांग की है। मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी केसी गोस्वामी को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर बोरा […]

पिथौरागढ़ – क्षेत्र में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस ने फसलो के हुए नुकसान का मुआवजा सरकार से किसानों को देने की मांग की है। मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी केसी गोस्वामी को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर बोरा ने कहा की विगत दिनों की ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानों की 70 से 80 प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ है। कहा प्रशासन को तत्परता से प्रभावित काश्तकरों का चिन्हीकरण कर उन्हें मुआवजा देना चाहिए। इस अवसर पर विक्रम देऊपा,चंचल चौहान,दीवान मेहता,ललित चुफाल,कैलाश खोलिया,गोविंद बोरा,बलवन्त राम,बलवन्त कठायत,हीरा बोरा,राजूबोरा,कुन्दन देऊपा,रवि,हरीश शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *