• Home  
  • बस ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की मौत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बस ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की मौत

रुडकी – डौसनी गांव के पास बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुघर्टना में बाइक पर देवर के साथ बैठी महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए पहले मुजफ्फरनगर और फिर मेरठ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के देवर ने लक्सर कोतवाली में घटना का मुकदमा दर्ज […]

रुडकी – डौसनी गांव के पास बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुघर्टना में बाइक पर देवर के साथ बैठी महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए पहले मुजफ्फरनगर और फिर मेरठ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के देवर ने लक्सर कोतवाली में घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। नागल (सहारनपुर) के गांव खेड़ी रसूलपुर निवासी संजय कुमार पुत्र धीरज सिंह की लक्सर के खानपुर में रिश्तेदारी है। गत दिवस उसकी पत्नी बबीता अपने देवर अशोक की बाइक पर बैठकर खानपुर जा रही थी। रुडक़ी लक्सर रोड पर डौसनी गांव के पास सवारियों से भरी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बीबता गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को रुडक़ी के एक अस्पताल भिजवाया। रुडक़ी से महिला को पहले मुजफ्फरनगर और फिर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ में इलाज के दौरान बबीता की मौत हो गई। मंगलवार को उसके देवर अशोक कुमार ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर बस संख्या यूपी 16 ई 0589 के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *