• Home  
  • अटल आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

अटल आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश

हरिद्वार – अटल आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले की तरह अब वार्डो और गांवों जाकर शिविर के जरिये कार्ड बनाने में तेजी लाई जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। प्रदेश में 25 दिसंबर को अटल आयुष्मान योजना की शुरुआत की गई […]

हरिद्वार – अटल आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले की तरह अब वार्डो और गांवों जाकर शिविर के जरिये कार्ड बनाने में तेजी लाई जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। प्रदेश में 25 दिसंबर को अटल आयुष्मान योजना की शुरुआत की गई थी। शुरुआती चरण में बड़ी संख्या में जगह-जगह शिविर लगाकर कार्ड बनाए गए। पर लोक सभा चुनाव के कारण कार्ड बनाने के कार्य की रफ्तार सुस्त पड़ गई। चार माह में अब तक जिले में योजना के तहत केवल 4,49,370 कार्ड बने हैं। जबकि जिले की आबादी करीब 26 लाख है। योजना का लाभ पूरी आबादी को मिलना है। योजना के कार्ड धारकों को 1350 बीमारियों का इलाज पांच लाख रुपये तक मुफ्त किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. प्रेमलाल ने बताया कि पहले की तरह फिर से शिविरों का आयोजन कर कार्ड बनाने में तेजी लाई जाएगी। वार्डों के अलावा ग्राम पंचायतों और सरकारी कार्यालयों में आन डिमांड शिविर लगवाए जाएंगे। जिससे योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी के कार्ड बन सकें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *