हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव कुण्डी में मंगलवार रात एक व्यक्ति के घर में मगरमच्छ घुसने से अफरातफरी मच गई। मगरमच्छ घुसने से परिवार के लोग दहशत में आ गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकडक़र गंगा में छोड़ा।गांव कुण्डी निवासी रामकुमार के घर के नजदीक मंगलवार देर रात एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया। जैसे ही राजकुमार की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो परिवार के सदस्यों में हडक़ंप मच गया। परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया तो शोर की आवाज सुन आसपड़ोस के काफी लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों के शोर शराबे के बाद मगरमच्छ एक खाली पड़े घर के अंदर घुस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन प्रभाग को दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को घर से बाहर निकाला। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधने के बाद भोगपुर स्थित गंगा में छोड़ दिया। घर में मगरमच्छ घुसने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे पूर्व में भी मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में घुस चुका है। उपवन क्षेत्र अधिकारी पथरी राजेश कुमार ने बताया मगरमच्छ को देररात ही गंगा में छोड़ दिया गया है।
हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव कुण्डी में मंगलवार रात एक व्यक्ति के घर में मगरमच्छ घुसने से अफरातफरी मच गई। मगरमच्छ घुसने से परिवार के लोग दहशत में आ गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकडक़र गंगा में छोड़ा।गांव कुण्डी निवासी रामकुमार के घर के नजदीक […]
