हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांवों में बारिश में गेहूं की फसल भीगने से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। किसानों की अधिकांश फसल कटाई के बाद खेतों में पड़ी है। मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश से फसल को नुकसान पहुंचने की आंशका बढ़ गई है। किसान दलीप कुमार, रहमान, साजिद अली, रामकुमार, राजकुमार, बलबीर सिंह, बबलू, आदित्य चौहान, अकरम, मोनू चौहान, सुधीर चौहान ने बताया कि काटी गई फसल अभी थ्रेसिंग के लिये खेतों में पड़ी है। अचानक हुई बारिश ने किसानों को नुकसान में पहुंचा दिया है। बताया कि इस बार गेहूं की फसल काफी अच्छी हुई थी मगर खेतो में कटी पड़ी फसल बारिश में भीग चुकी है। इस कारण गेहूं काला पडऩे के आसार हैं। फिलहाल मौसम को देख किसानों ने कटाई को रोक दिया है। कृषि विशेषज्ञ राजा साहब राम ने बताया बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों को कटी फसल को तुरंत सुखाने के बाद थ्रेशिंग कर संभाल लेना चाहिए।तेज हवा ने पहुंचाया नुकसानबुधवार देर रात को तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। ऊपर से बारिश के कारण फसल गीली होने से अब किसानों को फसल के सूखने तक कटाई रोकनी होगी।
हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांवों में बारिश में गेहूं की फसल भीगने से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। किसानों की अधिकांश फसल कटाई के बाद खेतों में पड़ी है। मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश से फसल को नुकसान पहुंचने की आंशका बढ़ गई है। किसान दलीप कुमार, रहमान, […]
