हरिद्वार – चंडीघाट पुल से चिडिय़ापुर बिजनौर सीमा तक लगभग 30 किलोमीटर हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग एक बार फिर गड्ढों में तब्दील हो गया है। हाईवे के बीचों बीच बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। इस मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले ग्रामीण सोमपाल, अनिल चौहान, योगेंद्र सिह, सोनू चौहान, धर्मवीर, चंद्रपाल, सन्दीप शर्मा, जयपाल सिंह, सरवन सिह, अमरीक सिंह आदि का कहना हैं कि दैनिक मजदूरी और निजी कार्यों के लिए सैकड़ों ग्रामीणों को रोजाना हरिद्वार जाना पड़ता है। लेकिन श्यामपुर, कांगड़ी, गैंडीखाता, लाहड़पुर चौराहे के पास हाईवे पर बने गड्ढे आए दिन दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। एनएच के जेई अभिषेक कुमार ने बताया कि हाईवे के मरम्मत कार्य में कंक्रीट उपलब्ध न होने के चलते देरी हुई है। अगले एक सप्ताह के अंदर चंडीघाट पुल से चिडिय़ापुर तक पैचिंग कार्य कर हाईवे को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग एक बार फिर गड्ढों में तब्दील
हरिद्वार – चंडीघाट पुल से चिडिय़ापुर बिजनौर सीमा तक लगभग 30 किलोमीटर हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग एक बार फिर गड्ढों में तब्दील हो गया है। हाईवे के बीचों बीच बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। इस मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले ग्रामीण […]
