श्रीनगर गढ़वाल – विगत दिवस सुरालगांव नावाखाल निवासी मेहरबान सिंह पंवार के बैग से 30 हजार चोरी करने वाले दो व्यक्तियों को पकडऩे में पुलिस के सफलता हाथ लगी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को मिली सफलता के बाद आरोपी दो व्यक्तियों को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पकड़े गये व्यक्तियों से पुलिस को 30 हजार में से 15 हजार रूपये बरामद भी हुए है। श्रीनगर कोतवाली पुलिस को टप्पेबाजी में पकड़े गये मकान सिंह निवासी ग्राम उज्याडी थाना पौड़ी और सुरेश कुमार निवासी ग्राम धारकोट जिला पौड़ी पहले से इस तरह के कार्य में संलिप्त थे। जो बैंकों के पास आकर बुजुर्ग व्यक्तियों को रूपये निकालते हुए देख लेते थे और उनके साथ बातचीत करते हुए मौका पाकर बैग से रूपये चोरी कर लेते थे। फौज से रिटायर्ड मेहरबान सिंह को भी पीएनबी बैंक में रूपये गिनते हुए उक्त आरोपियों द्वारा देख लिया था, जिसके बाद वह उसका पीछा करते रहे और बाजार में बात करते व्यक्त बैग में रखे रूपयों पर हाथ साफ कर दिया। मामले की विवेचना कर रहे एसआई इन्द्रजीत सिंह राणा ने बताया कि 30 हजार चोरी करने पर आरोपी सुरेश ने अपने लिए एक बकरी खरीदी और मकान सिंह ने जुए में पैसे हार गया था। कुल 15 हजार रूपये खर्च कर दिये थे। पहले दिन चोरी करने पर दूसरे दिन भी यह श्रीनगर पहुंचकर इसी तरह से चोरी करने आये थे, तो इस दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में हेड कॉस्टेबल विनोद कुमार, कॉस्टेबल मुकेश, बृजमोहन भट्ट शामिल थे। वहीं यदि उक्त दोनों आरोपी दोबारा श्रीनगर नहीं आते तो पुलिस को इनकी खोजबीन करने में काफी समय लग सकता था। पकड़े गये आरोपियों में एक व्यक्ति बकरियों तथा दूसरा चाय की दुकान का काम करता है।
श्रीनगर गढ़वाल – विगत दिवस सुरालगांव नावाखाल निवासी मेहरबान सिंह पंवार के बैग से 30 हजार चोरी करने वाले दो व्यक्तियों को पकडऩे में पुलिस के सफलता हाथ लगी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को मिली सफलता के बाद आरोपी दो व्यक्तियों को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक […]
