हरिओम गिरी / खटाना बुलेटिन

रूड़की – कोतवाली रूड़की के गाँव नगला इमरती में देर रात अचानक ही सैकड़ो लोग सड़को पर उतर आये उनको खबर लगी थी की खानपुर विधायक कुंअर प्रणव सिंह चैम्पियन एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाँव में पहुँच रहे है खबर लगते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया जिसके बाद सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण सड़को पर उतर आये और गाँव में चैम्पियन के आने का इन्तजार करने लगे अच्छी बात यह रही की सुचना मिलते ही भारी पुलिस बल गाँव पहुँच गया और नाराज ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगा घंटो इंतजार करने के बाद भी चैम्पियन गाँव में नहीं पहुंचे जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखने को मिला जिसको देखकर लगता है की अगर चैम्पियन गाँव पहुँचते तो मामला काफी बढ़ सकता था
कुछ दिन पहले नगला इमरती गाँव निवासी मनोज त्यागी ने चैम्पियन के समर्थको पर मारपीट का आरोप लगाया था और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी जिसके बाद चैम्पियन के एक गार्ड ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया था की मनोज त्यागी ने गलत तरीके से गाडी को ओवर टेक किया और अभद्रता भी की है पुलिस अभी मामले की जांच ही कर रही थी की देर रात मनोज त्यागी को जानकारी मिली की चैम्पियन उनके गाँव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुँच रहे है जिसके बाद गाँव के लोग इकठ्ठा होने लगे जिनकी संख्या सैकड़ो में पहुँच गई
मनोज त्यागी से हुई बातचीत में उन्होंने बताया की हमारे साथ मारपीट की गई थी जिसकी तहरीर हमने पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है रात हमें जानकारी मिली की चैम्पियन गाँव के अंदर हमारे पड़ोस में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुँच रहे है हमने पता किया तो जानकारी मिली की गाँव में किसी भी तरह का कोई कार्यक्रम नहीं है यह सिर्फ नाजायज परेशान करने वाली बात जैसा लगता है हमें उम्मीद थी की चैम्पियन गाँव में आकर हमारे साथ बदतमीजी कर सकते है जिसकी सुचना गाँव वालो को लगी तो गाँव वाले सैकड़ो की संख्या में इकठ्ठा हो गए हम बाहर निकले तो देखा की पुलिस काफी संख्या में पहले से ही गाँव में मौजूद थी जो गाँव वालो को समझाने का प्रयास कर रही थी एक पुलिस कर्मी ने अपने फोन से वीडियो भी बनाने की कोशिश की जिस पर ग्रामीण भड़क गए थे और वीडियो बनाने के लिए मना कर दिया था
