Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • चरस बेचने आए दो युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश – तीर्थनगरी में चरस बेचने के मकसद से आए दो युवकों को कैलाश गेट आस्था पथ से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपियों से 1 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बीती रात्रि कैलाश गेट स्थित आस्था पथ पर गश्त के दौरान पुलिस को […]

ऋषिकेश – तीर्थनगरी में चरस बेचने के मकसद से आए दो युवकों को कैलाश गेट आस्था पथ से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपियों से 1 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बीती रात्रि कैलाश गेट स्थित आस्था पथ पर गश्त के दौरान पुलिस को दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखायी दिए। पूछताछ करने पर दोनों व्यक्ति संतुष्ट उत्तर नहीं दे पाए। तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों से 500-500 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजयपाल सिंह (40) पुत्र मंगल सिंह, निवासी लमग्रेंट, भगवानपुर, हरिद्वार और सागर (20) पुत्र कदम सिंह, निवासी रसूलपुर टोंगिया, बुग्गावाला, हरिद्वार बताया। पुलिस टीम में कैलाश गेट चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार, कांस्टेबल विपिन सैनी, घनश्याम और सचिन रावत थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *