Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • पर्यटकों और स्थानीय लोगों से गंगा तटों को स्वच्छ रखने की अपील की
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - पर्यटन

पर्यटकों और स्थानीय लोगों से गंगा तटों को स्वच्छ रखने की अपील की

ऋषिकेश – स्वच्छ गंगा नदी बचाओ अभियान के स्वयंसेवकों ने गंगा तट पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से गंगा तटों को स्वच्छ रखने की अपील की। शुक्रवार को स्वच्छ गंगा नदी बचाओ अभियान के सदस्यों ने पूर्णानंद घाट में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के प्रमुख श्याम लाल […]


ऋषिकेश – स्वच्छ गंगा नदी बचाओ अभियान के स्वयंसेवकों ने गंगा तट पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से गंगा तटों को स्वच्छ रखने की अपील की। शुक्रवार को स्वच्छ गंगा नदी बचाओ अभियान के सदस्यों ने पूर्णानंद घाट में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के प्रमुख श्याम लाल ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। गंगा हमारी मां है। गंगा के कारण कई लोगों को जीवन मिल रहा है। प्रत्येक नागरिक को गंगा स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को जागरूक करने के साथ ही गंगा तटों की सफाई की जा रही है। अभियान के तहत अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों ने पूर्णानंद घाट से लेकर रामझूला घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया और एकत्रित हुए कूड़े का निस्तारण किया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने गंगा तट पर घूम रहे पर्यटकों व स्थानीय लोगों से तट को साफ सुथरा बनाए रखने व कूड़ेदान का प्रयोग करने की अपील की। मौके पर सरिता पांडे, विष्णु तिवारी, पूजा कैलाशी आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *