Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • नि:शुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

नि:शुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया

रुडकी – बिशम्बर सहाय लॉ इंस्टीट्यूट संचालित रूपचन्द शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा एलएलबी पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने एक नि:शुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन भगवानपुर में किया। शिविर में भगवानपुर के निवासियों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान की। शिविर में संस्थान के सचिव चन्द्रभूषण शर्मा ने कहा कि यह शिविर उन व्यक्तियों […]

रुडकी – बिशम्बर सहाय लॉ इंस्टीट्यूट संचालित रूपचन्द शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा एलएलबी पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने एक नि:शुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन भगवानपुर में किया। शिविर में भगवानपुर के निवासियों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान की। शिविर में संस्थान के सचिव चन्द्रभूषण शर्मा ने कहा कि यह शिविर उन व्यक्तियों के लिए लाभकारी है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण विधिक सहायता प्राप्त नहीं कर पाते। ऐसे शिविर के माध्यम से उन्होंने नि:शुल्क सलाह प्राप्त होती है। शिविर में संस्थान के कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण ने कहा कि लॉ पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थीयों के लिए बार काउसिंल आफ इंडिया के अन्तर्गत इस शिविर का आयोजन करना अनिवार्य है। जिससे समाज में दबे-कुचले वर्ग को संविधान में दिए गए उनके मूल अधिकारों की जानकारी हो सके। जिसे वह भी एक सामान्य जीवन व्यतीत कर सके। मौके पर प्रमोद वर्मा, विवेक उपाध्याय, सुनील चौहान, शाजेब आलम, विपिन, प्रवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *