• Home  
  • युवक से मारपीट करने वाले तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

युवक से मारपीट करने वाले तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

रुडकी – शादी समारोह के दौरान एक युवक को चार लोगों ने जमकर पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।पुलिस के अनुसार नीरज कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम लिबाह रेडी ने तहरीर […]

रुडकी – शादी समारोह के दौरान एक युवक को चार लोगों ने जमकर पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।पुलिस के अनुसार नीरज कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम लिबाह रेडी ने तहरीर देकर बताया कि गत 15 अप्रैल को उसके गांव में शादी थी, वह भी शादी में गया था। बताया कि वहां पर डीजे बज रहा था। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन बज उठा जो कि उसके भाई का था। वह फोन सुनने के लिए मकान की छत पर चला गया जहां पर चार लोग बैठे हुए शराब पी रहे थे। पीडि़त का कहना है कि वह फोन पर बात कर रहा था तो उन्होंने उससे पानी लाने के लिए कहा उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोपितों ने उसे जमकर मारा पीटा तथा उसके साथ अभद्रता की जिसके बाद अन्य लोग वहां पर पहुंच गए तथा उन्होंने उसकी जान बचाई। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपित अरविंद कुमार पुत्र गरीबा तथा तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक शहजाद अली ने बताया कि पीडि़त को काफी चोटें आई हैं जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *