रुडकी – अवैध खनन के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से एक युवक उसके नीचे दब गया। पता चलने पर ग्रामीणों ने मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने शव को गांव ले जाकर दाह संस्कार कर दिया। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। लक्सर की भिक्कमपुर और रायसी चौकी क्षेत्र के कई गांवों में अवैध खनन किया जाता है। बताया गया है कि शनिवार सुबह भी कबूलपुरी रायघटी निवासी दो सगे भाई ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर रेत लाने के लिए नजदीक के दूसरे गांव हरसीवाला गए थे और बाणगंगा के रकबे में खनन कर रहे थे। इसी दौरान नीचे से खोखला होने के कारण मिट्टी की एक ढांग अचानक ढह गई और एक भाई (उम्र 32 साल) उसके नीचे दब गया। दूसरे भाई ने तत्काल शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर इकटठे किया। ग्रामीणों ने किसी तरह से मलबा हटाकर उसके नीचे दबे युवक को बाहर निकाला, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को वहां से उठाकर अपने गांव ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल विरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मृत्यु के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
रुडकी – अवैध खनन के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से एक युवक उसके नीचे दब गया। पता चलने पर ग्रामीणों ने मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने शव को गांव ले जाकर दाह संस्कार कर दिया। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार […]
