• Home  
  • किसान आत्महत्या की घटना के मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

किसान आत्महत्या की घटना के मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू

रुडकी – साहूकार के कर्जे से परेशान किसान द्वारा आत्महत्या करने की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को विवेचक ने मुकदमे के वादी और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। अब पुलिस मृतक के पास से मिले उसके सुसाइड नोट को उसकी हस्तलिपि से मिलान के लिए भिजवा […]

रुडकी – साहूकार के कर्जे से परेशान किसान द्वारा आत्महत्या करने की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को विवेचक ने मुकदमे के वादी और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। अब पुलिस मृतक के पास से मिले उसके सुसाइड नोट को उसकी हस्तलिपि से मिलान के लिए भिजवा रही है। लक्सर के ढाढेकी गांव निवासी ईश्वरचंद शर्मा गांव में खेती करते थे। इसी सात अप्रैल की रात में उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके शव से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लक्सर की विकास कालोनी निवासी साहूकार अजीत सिंह राठी पुत्र समय सिंह पर परेशान करने का आरोप लगाया गया था। शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करने के बाद मृतक के बेटे अरुण ने साहूकार अजीत सिंह के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमे में कार्रवाई करते हुए साहूकार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले की विवेचना कर रहे दरोगा लक्ष्मण दत्त जोशी ने शनिवार में मुकदमे के वादी अरुण के अलावा मौके पर मौजूद रहे गांव के अनुज व कई अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। विवेचक ने बताया कि मृतक के कथित सुसाइड नोट की हस्तलिपि का मिलान किया जाना है। इसके लिए जिस बैंक में मृतक का एकाउंट था, वहां से उसकी अधिकृत हस्तलिपि का नमूना लिया जा रहा है। उसे प्रयोगशाला भेजकर मिलान कराया जाएगा। मिलान हुआ तो आरोपी दलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। क्या है किसान की आत्महत्या का मामलातीन साल पहले किसान ने एक दलाल के मार्फत लक्सर के बैंक से ऋण लिया था। इस दौरान दलाल ने उनका एक कोरा चेक साइन कराकर अपने पास रख लिया था। करीब साल भर पहले किसान ने बैंक का लोन चुका दिया, पर दलाल ने चेक वापस नहीं किया। अब उसी चेक कह बिना पर वह किसान को परेशान कर रहा था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *