• Home  
  • घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

रुडकी – रायसी चौकी क्षेत्र के गांव में दो युवकों ने गांव के ही एक व्यक्ति के घर में घुसकर नाबालिग को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी का शोर सुनकर पड़ोसियों को देख आरोपी फरार हो गए। किशोरी के पिता ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस किशोरी […]

रुडकी – रायसी चौकी क्षेत्र के गांव में दो युवकों ने गांव के ही एक व्यक्ति के घर में घुसकर नाबालिग को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी का शोर सुनकर पड़ोसियों को देख आरोपी फरार हो गए। किशोरी के पिता ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस किशोरी का मेडिकल करवा रही है। लक्सर की रायसी चौकी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी ने अपने मकान में दुकान कर रखी है। गत दिवस वह खेत में काम करने गया था तथा उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो युवक सामान लेने दुकान पर आए थे। घर पर किशोरी को अकेला देख उनकी नीयत खराब हो गई और दोनों उसके घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। इस दौरान किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्हें आया देखकर दोनों युवक भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर किशोरी का पिता घर पहुंचा और बेटी से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उसने रायसी पहुंचकर चौकी पुलिस को जानकारी दी। चौकी की पुलिस ने उसे लक्सर कोतवाली भेज दिया। कोतवाल विरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भिजवा दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *