Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • विवादित भूखंड पर किया महिला भाजपा नेता ने तारबाड
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

विवादित भूखंड पर किया महिला भाजपा नेता ने तारबाड

हरिद्वार – शनिवार को भगत सिंह चौक से सटे विवादित भूखंड पर महिला भाजपा नेता ने तारबाड़ कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन कार्रवाई से बेखौफ महिला नेता ने तारबाड़ को हटाने से इनकार कर दिया। भूमि पर कब्जे का लेकर आपत्ति जताने वाले सफाई कर्मचारी इस दौरान खामोशी के तारबाड़ होते देखते […]

हरिद्वार – शनिवार को भगत सिंह चौक से सटे विवादित भूखंड पर महिला भाजपा नेता ने तारबाड़ कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन कार्रवाई से बेखौफ महिला नेता ने तारबाड़ को हटाने से इनकार कर दिया। भूमि पर कब्जे का लेकर आपत्ति जताने वाले सफाई कर्मचारी इस दौरान खामोशी के तारबाड़ होते देखते रहे।
शनिवार को भगत सिंह चौक के पास कब्जे को पुख्ता करने के लिए एक महिला भाजपा नेता ने भूखंड के चारों ओर तारबाड़ कर दी। स्थानीय लोगों द्वारा विवदित भूमि पर तारबाड़ की सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला भाजपा नेता भूखंड की के चारों ओर तारबाड़ करा चुकी थी। पुलिस ने महिला भाजपा नेता को तारबाड़ हटाने के लिए कहा। पर महिला ने भूखंड को अपना बताते हुए किसी भी सूरत में तारबाड़ को हटाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस भी लौट गई। गौरतलब है कि इससे पहले बीते रविवार को केआरएल कर्मचारी अस्थाई कार्यालय का निर्माण करा दिया था। इसके बाद महिला भाजपा नेता ने अस्थाई कार्यालय को हटाने के लिए जमकर हंगामा काटा था। नेता की सूचना पर रानीपुर पुलिस के एक दरोगा मौके पर पहुंचे थे। हालांकि महिला भाजपा नेता मौके पर भूमि के मालिकाना हक से जुड़े कागजात उपलब्ध नहीं करा पाई थी। इसके बाद दरोगा ने महिला भाजपा नेता को भूखंड पर स्वामित्व के पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए कहा था। पुलिस ने साक्ष्य उपलब्ध कराने तक दोनों ही पक्षों को अस्थाई निर्माण में किसी तरह के विस्तार न करने के निर्देश भी दिए थे। पर इसके बावजूद विवादित भूखंड पर महिला भाजपा नेता कंक्रीट के खंबे लगाकर तारबाड़ कर दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *