हरिद्वार – ऊं आरोग्यम योग मंदिर एवं जीविन्तका योग कुंज द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन (प्रेमनगर) घाट पर तृतीय योग महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विशिष्ट अतिथि बीएमएल मुन्जाल स्कूल के प्रधानाचार्य कला नागरकोटी, योगी रजनीश, नितिन गौतम, विशाल गर्ग, आरके शर्मा, ललित मिगलानी, अनिल भास्कर, राम बाबू बंसल, नितिन शर्मा, कमला जोशी, अर्चना शर्मा, रश्मि चौहान, सुनीता जोशी, प्रीतशिखा शर्मा, मानसी मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।योग महोत्सव को संचालित करते हुए योगी रजनीश ने सभी का अभिवादन करते हुए योग की विभिन्न विधाओं से अवगत कराते हुए सूक्ष्म योग अभ्यास भी कराया। साथ ही इस ब्रह्मांड में व्याप्त सकारात्मक ऊर्जाओं का सदुपयोग कर अपने जीवन को सकारात्मकता की ओर ले जाते हुए उत्तम जीवन शैली जीने के साधनों से अवगत कराया। योग महोत्सव में मां गंगा आरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथियों के साथ ही सभी आगन्तुकों ने मां गंगा की आरती की तथा दीपदान किया। मां गंगा की आरती कर योगी रजनीश ने योग महोत्सव की सफलता के लिए सभी के साथ मिलकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथियों ने सभी हरिद्वार वासियों को निशुल्क तृतीय योग महोत्सव में प्रति दिन योग अभ्यास करने के लिए आने का आह्वान किया। कहा कि मां गंगा के तट पर बैठकर योग साधना कर इसका लाभ उठा सकेंगे। योग महोत्सव में आचार्य अनुरागी, अर्चना शर्मा, ज्योति शर्मा, मोनिका शर्मा, पराग सक्सेना, विवेक मिश्रा, राजेश जुगरान, आशीष अग्रवाल, कमल कुलश्रेष्ठ, मनोज वर्मा, मोहन सैनी, सचिन निशीथ, अवनीश कुमार, देव विख्यात भाटी, विजय प्रजापति, आलोक श्रीवास्तव, अमित खन्ना, उत्सव तोमर, विनीत बांगा, गौतमी आदि लोग उपस्थित रहे।
हरिद्वार – ऊं आरोग्यम योग मंदिर एवं जीविन्तका योग कुंज द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन (प्रेमनगर) घाट पर तृतीय योग महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विशिष्ट अतिथि बीएमएल मुन्जाल स्कूल के प्रधानाचार्य कला नागरकोटी, योगी रजनीश, नितिन गौतम, विशाल गर्ग, आरके शर्मा, ललित मिगलानी, अनिल भास्कर, राम बाबू बंसल, नितिन शर्मा, कमला जोशी, […]
