रुडकी – महिला से अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग करते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार कविता पुत्री पवन कुमार निवासी ग्राम मंडावली तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी रुडक़ी सोलानीपुरम निवासी अमित कुमार के साथ 22 नवंबर 2015 को हुई थी। आरोप है कि दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और अन्य सामान की मांग करते रहते थे। आरोप है कि 11 सितंबर 2017 को उसे घर से निकाल दिया था जिसके बाद वह अपने मायके पहुंची। पुलिस ने मामला महिला हेल्पलाइन में भेज दिया था। महिला हेल्पलाइन में दोनों पक्षों को सुना गया। लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। मामले की विवेचना कर रही उप निरीक्षक ललिता खंडेलवाल ने बताया कि अमित, अमन, वंदना, राकेश, पुष्पा, प्रदीप, कुसुम, प्रभा, कमल तथा मोंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
दहेज के आरोप में ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज
रुडकी – महिला से अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग करते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार कविता पुत्री पवन कुमार निवासी ग्राम मंडावली तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी रुडक़ी सोलानीपुरम निवासी अमित कुमार के […]
