Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • सरकारी स्कूल में प्रवेश को चलाया अभियान
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सरकारी स्कूल में प्रवेश को चलाया अभियान

पौड़ी – थलीसैंण ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज स्योली तल्ली में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। प्रवेशोत्सव के तहत शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभियान भी चलाया। इस दौरान अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश कराने पर जोर दिया गया। स्कूल परिसर में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने घर-घर जाकर संपर्क […]

पौड़ी – थलीसैंण ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज स्योली तल्ली में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। प्रवेशोत्सव के तहत शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभियान भी चलाया। इस दौरान अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश कराने पर जोर दिया गया। स्कूल परिसर में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया। संपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को जागरूक किया। इस दौरान अभिभावक संघ ने भी सहयोग किया। इस मौके पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य संदीप गुंसाईं, विजेंद्र सिंह बिष्ट, केसर सिंह खत्री, सुनील कुमार पंत, सत्येंद्र राणा, चंद्रमोहन सिंह, विजय सिंह, गारी लाल आदि शामिल थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *