हरिओम गिरी / खटाना बुलेटिन
रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र में नॅशनल हाइवे 73 पर मक्खनपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगो को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन फरार हो गया घटना की सुचना प[आकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया

जानकारी मिली है की मृतक सुशील सैनी और रघुवीर सैनी थे जो आपस में ताऊ और भतीजा थे रूड़की से सटे ढंढेरी गाँव के रहने वाले थे जो देवबंद क्षेत्र के एक गाँव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और वहाँ से लौटते समय यह हादसा हो गया जिसमे दोनों मौत हो गई घटना की सुचना मिलने पर गाँव में मातम का माहौल बना हुआ है
