Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरू

ऋषिकेश – पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरू हुआ। पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के 1500 छात्रों ने प्रतिभाग किया। मेले में विभिन्न स्टालों के माध्यम से बच्चों ने जल कृषि, खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच, जल गुणवत्ता परीक्षण, पेपरक्राफ्ट, एलईडी और ट्यूबलाइट निर्माण आदि की जानकारियां लीं। […]

ऋषिकेश – पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरू हुआ। पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के 1500 छात्रों ने प्रतिभाग किया। मेले में विभिन्न स्टालों के माध्यम से बच्चों ने जल कृषि, खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच, जल गुणवत्ता परीक्षण, पेपरक्राफ्ट, एलईडी और ट्यूबलाइट निर्माण आदि की जानकारियां लीं। विज्ञान के चमत्कार से भी रूबरू हुए। यू कॉस्ट देहरादून और सोसायटी ऑफ पोल्यूशन एंड एनवायरमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पर्यावरणविद पदमश्री डा. अनिल जोशी, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. डीपी उनियाल, स्पैक्स संस्था देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. बृजमोहन शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि पदमश्री डा. अनिल जोशी ने कहा कि विज्ञान के कारण आज देश नित नए आयामों को छू रहा है। हमें अपनी सोच को वैज्ञानिक नजरिया प्रदान करना होगा। उन्होंने बच्चों से किताबी ज्ञान को प्रयोगात्मक रूप से भी करने को कहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी ने कहा कि इस प्रकार के मेले से छात्र-छात्राओं को नई नई जानकारियां मिल पाती है। कार्यक्रम संयोजक डा. गुलशन कुमार ढींगरा ने बताया कि मेले के प्रथम दिन एसबीएम इंटर कॉलेज, एसबीएम पब्लिक स्कूल, डीएसबी पब्लिक स्कूल व महाविद्यालय के 1500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। मेले का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूक लाना और अभिरुचि पैदा करना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *