होशियारपुर – : श्री भगवान परशुराम सेना एवं हिंदू संघ की बैठक जिलाध्यक्ष आशुतोश शर्मा की अध्यक्षता में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा के उपलक्ष्य में हुई।
मीटिंग को संबोधित करते हुए आशुतोश शर्मा ने कहा कि 7 मई को शाम चार बजे शक्ति मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सरकार द्वारा अवकाश घोषित जाए और भगवान परशुराम जी के इतिहास को सरकार द्वारा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा परशुराम सेना मुख्यमंत्री और पीएम के नाम एक मांग भेजेगी तांकि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने बताया इस दौरान एक कैलेंडर भी रिलीज किया जाएगा और एक रसाला भी रिलीज किया जाएगा। जिसमें ब्राह्मणों के इतिहास की पूरी जानकारी के साथ ब्राह्मणों के गौत्र की जानकारी भी मिलेगी। जिसे लोगों के घरों में पहुंचाया जाएगा।
मुख्य सलाहकार केसी शर्मा व चीफ पैट्रन अजय ऐरी ने कहा कि सेना भगवान परशुराम जी के बताए मार्ग पर चलकर सेना हर धर्म एवं वर्ग को साथ लेकर देश एवं समाजहित में कार्य करती है। इस यात्रा में होशियारपुर के सभी संगठनों एवं वर्गो को साथ लिया जाएगा और उन्हें भगवान परशुराम जी की जीवनी के बारे में अवगत करवाया जाएगा।
इसमें शहरी अध्यक्ष विपुल पंडित एवं राजीव शर्मा ने बताया कि यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से निकाली जाएगी, यात्रा का मुख्य आकर्षण सुंदर सजी झांकिया, घोडिय़ों पर विराजमान गणमान्य व्यक्ति एवं पुष्पवर्ष होगी। भगवान परशुराम सेना की माता रेणूका धाम से विशेष रूप से अक्षत एवं रौली का प्रसाद विशेष रूप से वितरित किया जाएगा।
हिंदू संघ के पंकज बेदी ने बताया कि भगवान परशुराम जी के एक हाथ में शास्त्र और दूसरे हाथ में शस्त्र दिखाई देता है जो प्रतीत करता है कि भगवान परशुराम शास्त्रों और शस्त्रों के ज्ञाता है। रोहित रावल ने कहा कि जो सच्चे मन से बुराईयों के विरूद्ध लड़ाई लड़ता है भगवान परशुराम साक्षात उसे बल एवं विद्या प्रदान करते है और हर संकट को हर लेते है।
श्री ब्राह्मण सभा प्रगति के एडवोकेट सुनील पराशर ने कहा की उनकी सभा शोभायात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेगी। उन्होंने कहा भगवान श्री परशुराम की शिक्षाओं पर चल हमें समाजिक हितों के लिए कार्य करने चाहिए।
इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, रोहित रावल, पंकज बेदी, राजीव शर्मा, हरीश कुमार, चंद्र मोहन शर्मा, हरीश कुमार शेरपुर बातियां, अजय शर्मा, योगेश चौबे, सन्नी शर्मा, अक्षय पराशर, वरूण पंडित प्रधान भवानी नगर, राजेश नागी और हनी तनेजा भी मौजूद थे2
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- पंजाब
भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 7 मई को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा: आशुतोश
होशियारपुर – : श्री भगवान परशुराम सेना एवं हिंदू संघ की बैठक जिलाध्यक्ष आशुतोश शर्मा की अध्यक्षता में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा के उपलक्ष्य में हुई।मीटिंग को संबोधित करते हुए आशुतोश शर्मा ने कहा कि 7 मई को शाम चार बजे शक्ति मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकालने का […]
