हरिद्वार – कांग्रेसी पार्षदों ने ज्वालापुर के त्रिमूर्तिनगर में बनाई जा रही टाइल की सडक़ में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि निर्माणदायी संस्था खराब गुणवत्ता की सामग्री लगा रही है। सीमेंट का बेस न डालकर मिट्टी पर ही टाइल लगाने से अभी से ही उखडऩी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को नगर निगम के वार्ड-44 त्रिमूर्तिनगर में ईदगाह के सामने कांग्रेसी पार्षद और स्थानीय लोग एकत्र हुए। यहां टाइल की सडक़ में लगाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर निर्माणदायी संस्था और ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी पार्षद जफर अब्बासी ने कहा कि निर्माणदायी संस्था बिना मानक के टाइल्स की सडक़ बना रही है। निर्माण में खराब गुणवत्ता की सामग्री लगाई जा रही है। टाइल्स आपस में हल्की सी टकराने से ही टूट रही हैं। अभी काम शुरू हुए पंद्रह दिन भी नहीं हुए है, सडक़ में लगाई जा रही टाइलें उखडऩी शुरू हो गई हैं। महानगर कांग्रेस के महासचिव जाफिर अंसारी ने कहा कि सीमेंट का बेस डाले बिना ही मिट्टी पर टाइल लगाई जा रही हैं। इस वजह से टाइलें टूटनी शुरू हो गई हैं। सडक़ बनने से पहले बरसात के दौरान जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। अब ऊंची नीची टाइलें लगने के बाद स्थिति और खराब हो जाएगी। पूर्व सभासद अशोक शर्मा और हाजी शाहबुद्दीन अंसारी ने कहा कि निर्माण में लगाई जा रही सामग्री की जांच की जानी चाहिए। अगर इस तरह से ही निर्माण कराया जाता रहा तो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद तहसीन अंसारी, रवि बहादुर, सद्दीक गाड़ा, जुल्फीकार अंसारी, सुनील कुमार, अंकुश, संजय, अजीत, प्रवेज, सुब्हान, रहमान, अशोक शर्मा, विक्की आदि शामिल रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
सडक़ निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए किया विरोध-प्रदर्शन
हरिद्वार – कांग्रेसी पार्षदों ने ज्वालापुर के त्रिमूर्तिनगर में बनाई जा रही टाइल की सडक़ में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि निर्माणदायी संस्था खराब गुणवत्ता की सामग्री लगा रही है। सीमेंट का बेस न डालकर मिट्टी पर ही टाइल लगाने से अभी से ही उखडऩी शुरू हो […]
