Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

हरिद्वार- पुलिस ने सोमवार देररात चेकिंग के दौरान फेरुपुर चौकी के समीप तीन युवकों को पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को सीजकर कर आरोपियो को मंगलवार जेल भेज दिया है।सोमवार देर रात पुलिस फेरुपुर चौकी पर चेकिंग कर रही थी। तभी लक्सर की ओर से एक कार आती […]

हरिद्वार- पुलिस ने सोमवार देररात चेकिंग के दौरान फेरुपुर चौकी के समीप तीन युवकों को पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को सीजकर कर आरोपियो को मंगलवार जेल भेज दिया है।सोमवार देर रात पुलिस फेरुपुर चौकी पर चेकिंग कर रही थी। तभी लक्सर की ओर से एक कार आती नजर आई। पुलिस ने कार को रोक लिया और कार की तलाशी ली। पुलिस को कार की डिक्की से पांच पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आकाश पुत्र थम्मन, दीपक पुत्र अशोक, राहुल पुत्र सतीश निवासी रानीपुर मोड़ हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फेरुपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया आरोपी शराब को हरिद्वार लेकर जा रहे थे। तीनों शराब बेचने का काम करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *