To mark the first UK show of artist Herni Brande, developers ThemesCamp and German studio schultzschultz have created the Ledge Wooden at Berlin city.
हरिद्वार – राजभाषा क्रियान्वयन एवं हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीएचईएल हरिद्वार को कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए राजभाषा विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया है। हरिद्वार प्रभाग को बीएचईएल की अंतर इकाई राजभाषा शील्ड योजना के अंतर्गत क और ख भाषायी क्षेत्रों में स्थित बड़ी इकाई वर्ग में पिछले तीन वर्षों में दो बार प्रथम पुरस्कार जीतने पर यह विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया है। कॉरपोरेट कार्यालय में आयोजित राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह में बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अतुल सोबती ने महाप्रबंधक प्रभारी हीप संजय गुलाटी, महाप्रबंधक प्रभारी सीएफएफपी, जेपी सिंह, महाप्रबंधक मानव संसाधन संजय सिन्हा तथा उप प्रबंधक राजभाषा विनीत कुमार को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में अतुल सोबती ने सभी पुरस्कृत इकाई प्रमुखों और मानव संसाधन प्रभारी एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की । उन्होंने कहा कि हिंदी में काम करना आत्मगौरव का विषय है। संजय गुलाटी एवं जेपी सिंह ने भी इस उपलब्धि का श्रेय विभागीय हिंदी समितियों एवं सभी कर्मचारियों को दिया ।उल्लेखनीय है कि बीएचईएल हरिद्वार को वर्ष 2016-17 के लिए कॉरपोरेट राजभाषा शील्ड प्रथम पुरस्कार और नगर राजभाषा क्रियान्वयन समिति (नराकास) हरिद्वार द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए नराकास राजभाषा वैजयंती तृतीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।