Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • गृहक्लेश के चलते युवती ने खाया जहरीला पदार्थ
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

गृहक्लेश के चलते युवती ने खाया जहरीला पदार्थ

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी एक युवती ने सोमवार देर शाम गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। फेरुपुर चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव […]

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी एक युवती ने सोमवार देर शाम गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। फेरुपुर चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बादशाहपुर निवासी युवती ने सोमवार देर शाम गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पहले परिजन युवती को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में ले गये। चिकित्सकों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन युवती को लेकर कनखल स्थित अस्पताल में ले गये। चिकित्सकों ने उपचार के बाद देररात युवती को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर मंगलवार सुबह पुलिस अस्पताल पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *