• Home  
  • शिक्षा मंत्री ने पूर्व में शासनादेश देकर अभिभावकों को भ्रमित करने का काम किया : सेठी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

शिक्षा मंत्री ने पूर्व में शासनादेश देकर अभिभावकों को भ्रमित करने का काम किया : सेठी

हरिद्वार – महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि पब्लिक स्कूलों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने पूर्व में शासनादेश देकर अभिभावकों को भ्रमित करने का काम किया है। स्कूलों की मनमानी को लेकर राज्यपाल को पत्र भेजा गया है।प्रेस क्लब में पत्रकारों […]

हरिद्वार – महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि पब्लिक स्कूलों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने पूर्व में शासनादेश देकर अभिभावकों को भ्रमित करने का काम किया है। स्कूलों की मनमानी को लेकर राज्यपाल को पत्र भेजा गया है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुनील सेठी ने कहा कि शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी आचार संहिता का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। इसका फायदा उठाकर पब्लिक स्कूल वार्षिक शुल्क, री-एडमिशन, बिल्डिंग मैंटीनेस फंड आदि के नाम पर अभिभावकों से शुल्क वसूल रहे हैं। एनसीईआरटी की पुस्तकों की जगह निजी पब्लिकेशन की पुस्तकें धड़ल्ले से अभिभावकों को जबरन महंगे दामों में बेची जा रही हैं। कहा कि सब कुछ जानकारी होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कहा कि जरूरत पढ़ी तो महानगर व्यापार मंडल कोर्ट की शरण में जाकर न्याय मांगेगा। ज्वालापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय ने कहा कि पब्लिक स्कूलों ने अपनी मनमानी की सारी हदें पार कर दी हैं। इस दौरान तेज प्रकाश साहू, अरुण प्रकाश राघव, गोपाल प्रधान, नवीन सैंस, तरुण व्यास, दीपक पांडेय, जितेंद्र चौरसिया, पंकज माटा, पंकज ममगाई, प्रीत कमल, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *