चम्पावत – चम्पावत पुलिस ने आंगनबाड़ी और आशाओं को उनके मौलिक अधिकार बताए गए। साथ ही कार्यकत्रियों को महिला सुरक्षा और अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देशन में कोतवाली में हुई कार्यशाला में जिले की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार की देखरेख में हुए कार्यक्रम में एसआई पिंकी धामी और एसआई राखी ने कार्यकत्रियों को महिलाओं संबंधी अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं की सुरक्षा कैसे की जा सकती है और पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए क्या-क्या कदम उठा रही है इसकी जानकारी विस्तार से दी गई। महिलाओं को बताया गया कि घर और समाज की सेवा के लिए नशे में पूरी तरह अंकुश लगाना जरूरी है। इसके अलावा कार्यकत्रियों को उनकी जिम्मेदारी बताई गई।