• Home  
  • महिला को चोरी करते हुए पकड़ा तो गुंडों ने कर दिया दुकानदार पर हमला – गल्ले से 70 हजार रूपये लूटने का भी आरोप – जानिए पूरा मामला ?
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

महिला को चोरी करते हुए पकड़ा तो गुंडों ने कर दिया दुकानदार पर हमला – गल्ले से 70 हजार रूपये लूटने का भी आरोप – जानिए पूरा मामला ?

हरिओम गिरी / खटाना बुलेटिन रूड़की – हरिद्वार रोड स्थित मलकपुर चुंगी के बाजार में आजकल पठानपुरा निवासी कुछ गुंडों की गुंडागर्दी अक्सर देखने को मिल रही है इन गुंडों के द्वारा अक्सर वहाँ के दुकानदारों से साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आती रहती है कुछ दिन पहले भी एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने […]

हरिओम गिरी / खटाना बुलेटिन

रूड़की – हरिद्वार रोड स्थित मलकपुर चुंगी के बाजार में आजकल पठानपुरा निवासी कुछ गुंडों की गुंडागर्दी अक्सर देखने को मिल रही है इन गुंडों के द्वारा अक्सर वहाँ के दुकानदारों से साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आती रहती है कुछ दिन पहले भी एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था तो कुछ समय पहले कुछ युवक खुलेआम लाठी डंडे लेकर सड़क पर गुंडागर्दी करते हुए नजर आये थे जो वहाँ से गुजर रहे लोगो के साथ भी मारपीट कर रहे थे जिसकी सुचना पर सिविल लाइन कोतवाल अमरजीत सिंह खुद मौके पर पहुंचे थे और कुछ युवको को हिरासत में लिया था 


पीड़ित दूकानदार विकास गर्ग के अनुसार ताजा मामला भी ऐसी ही गुंडागर्दी का है जिसमे एक महिला दुकानदार विकास गर्ग की दूकान पर पहुँचती है और दो बिस्कुट के पैकेट चुराकर अपने बैग में डाल लेती है महिला के द्वारा की गई इस चोरी को दुकानदार देख लेता है और चलते समय महिला को कहता है की आप चोरी किये हुए इन बिस्कुट को कितने दिन तक खाकर गुजारा कर सकती है इतनी बात सुनकर महिला भड़क गई और चोरी करने की बात को नकारने लगी लेकिन जब दूकानदार ने महिला का बैग चैक किया तो चोरी के बिस्कुट के पैकेट बैग में ही पाए गए चोरी साबित होने पर महिला उल्टा दुकानदार को धमकाने लगी और तभी फोन कर कुछ युवको को बुला लिया जिसके बाद युवको ने दूकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट कर दी


दुकानदार के साथ मारपीट की घटना से नाराज बड़ी संख्या में बाजार के दुकानदार सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे और चोरी रोकने पर मारपीट और दूकान के गल्ले से करीब 70 हजार रुपये लूटने की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की जिसके बाद एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने उन्हें उचित कार्यवाही का भरोसा दिया 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *