हरिओम गिरी / खटाना बुलेटिन

रूड़की – आज दोपहर के समय सरफपुर गाँव में गेहूं के खेतो के बीच बिजली के पोल पर रखे ट्रांसफार्मर में अचानक से ही आग लग गई जिसकी चपेट में आकर तैयार खड़ी दस बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई गेहूं की फसल में जलकर राख होने से गाँव के किसानो में अपनी फसल को लेकर दहशत का माहौल है

रूड़की से सफरपुर जाने वाले रास्ते में किसानो के खेतो में ही बिजली के पोल पर ट्रांसफार्मर लगे हुए है जिनमे से एक में अचानक ही शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई आग धीरे धीरे बढ़ रही थी की रूड़की से गाँव जा रहे एक युवक ने देखा की गाँव के ही किसान आकिल और फैज के गेहूं के खेतो में आग लग रही है जिसके बाद उसने आग लगने की सुचना गाँव में दी जिसके बाद ग्रामीण खेतो में पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे आग बढ़ती देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुँचने से पहले ही ग्रामीणो ने आग पर काबू पा लिया जिसके बाद फायर ब्रिगेड वापस लौट आई
