• Home  
  • 46वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

46वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी

देहरादून – 46वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी केवि ओएनजीसी में शनिवार से शुरू हो गई। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 25 रीजन से 350 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। परिणाम सोमवार को घोषित होंगें। शनिवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालयी शिक्षा सचिव […]

देहरादून – 46वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी केवि ओएनजीसी में शनिवार से शुरू हो गई। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 25 रीजन से 350 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। परिणाम सोमवार को घोषित होंगें। शनिवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालयी शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशिष्ट अतिथि डब्ल्यूआईटी की निदेशक डा. अलकनंदा अशोक, केवि संगठन दून रीजन के प्रभारी उपायुक्त विनोद कुमार, सहायक आयुक्त अलका गुप्ता ने किया। इसके बाद 25 रीजन के 300 बाल वैज्ञानिकों की ओर से जीवन की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधान विषय के उप विषयों पर अपने मॉडल को निर्णयकमण्डल के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
इन उपविषयों पर दिखाए गए मॉडल-
गणितीय प्रतिरूपण, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कृषि एवं जैविक खेती, परिवहन एवं संचार, संसाधन प्रबंधन।
ये रहे मौजूद मिक्की खुल्बे प्रिंसिपल केवि आईटीबीपी, सफलता विश्नोई प्रिंसिपल केवि आईआईपी, अभिलेख पिलखवाल उप प्रधानाचार्य, एम चतुर्वेदी रिटायर्ड प्रिंसिपल, भारती राणा, जेएस भंडारी, संजू बाला, अनल पाल, आलोक मलासी, बलवीर सिंह भंडारी, कमलेश रौतेला, वीरेंद्र गुसाईं, एम इलाही, रमा रैना।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *