• Home  
  • सम्भागीय खेल कूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए केवि ने जीते 30 पदक
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सम्भागीय खेल कूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए केवि ने जीते 30 पदक

पिथौरागढ़ – केवि देहरादून में आयोजित सम्भागीय खेल-कूद प्रतियोगिता में केवि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 पदक जीते। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में केवि पिथौरागढ़ के छात्र-छात्राओं ने 13 स्वर्ण, 6 रजत, और 11 कास्य पदक […]

पिथौरागढ़ – केवि देहरादून में आयोजित सम्भागीय खेल-कूद प्रतियोगिता में केवि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 पदक जीते। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में केवि पिथौरागढ़ के छात्र-छात्राओं ने 13 स्वर्ण, 6 रजत, और 11 कास्य पदक जीते। स्वच्छता प्रतियोगिता में बालिका टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिया राना का अंडर 17 वर्ग में 500 मीटर दौड़, ताइक्वांडों के लिए पंकज सिंह और अंडर-19 वर्ग योग में अंशु बिष्ट, अंडर-14 में बाक्सिंग के लिए आदित्य बिष्ट को 50वीं राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए देहरादून सम्भाग का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य कमला निर्खुपा ने सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।मौके पर उप प्राचार्य नरेश जिनाटा, प्रधानाध्यापक एनपी सिंह गंगवार, अशोक ओझा, जीके त्यागी, प्रशिक्षक एनएस बिष्ट सहित कई शिक्षक व दात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *