• Home  
  • नोएडा के ठेकेदार ने की हरिद्वार में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

नोएडा के ठेकेदार ने की हरिद्वार में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या

हरिद्वार – नोएडा के ठेकेदार ने हरिद्वार अपर रोड स्थित एक होटल में फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुचंने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक सरफाबाद नोएडा, गौतमबुद्ध नगर यूपी निवासी साहिल चौधरी (22) […]

हरिद्वार – नोएडा के ठेकेदार ने हरिद्वार अपर रोड स्थित एक होटल में फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुचंने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक सरफाबाद नोएडा, गौतमबुद्ध नगर यूपी निवासी साहिल चौधरी (22) पुत्र देवेंद्र चौधरी पेशे से क्रेन के ठेकेदार था। मंगलवार शाम साहिल अकेला हरकी पैड़ी अपर रोड स्थित शिव कृपा गेस्ट हाउस में पहुंचा। आत्महत्या का पता बुधवार सुबह चला। जब कमरे से कोई हरकत नहीं हुई। गेस्ट हाउस संचालक की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अजय शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे को अपनी मौजूदगी में खुलवाया। गेट खोला गया तो ठेकेदार पंखे से लटका था। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच शव को पंखे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। तलाशी लेने पर पुलिस को ठेकेदार के पर्स में कुछ पर्चियां मिलीं, जिसमें देनदारी की रकम लिखी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि कर्ज के कारण ही ठेकेदार ने आत्महत्या की है। चौकी प्रभारी अजय शाह ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजन हरिद्वार पहुंच रहे हैं। गेस्ट हाउस संचालक पर होगी कार्रवाई पुलिस ने होटल संचालकों की बैठक कर अकेले यात्री को कमरे देने से पहले पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए थे, लेकिन मंगलवार को शिव कृपा गेस्ट हाउस संचालक ने ऐसा नहीं किया। चौकी प्रभारी अजय शाह ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *