• Home  
  • जाम की स्थिति उत्पन्न होने से लोग परेशान
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जाम की स्थिति उत्पन्न होने से लोग परेशान

रुडकी – कस्बे में जाम के कारण लोग परेशान हैं। मुख्य बाजार में वाहनों के घुस जाने से अक्सर हादसे का भय बना रहता है। कस्बे में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसमें एक ओर तो दुकानदारों ने दुकानों के सामने अतिक्रमण करने के साथ ही सडक़ के फुटपाथ को ही समाप्त […]

रुडकी – कस्बे में जाम के कारण लोग परेशान हैं। मुख्य बाजार में वाहनों के घुस जाने से अक्सर हादसे का भय बना रहता है। कस्बे में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसमें एक ओर तो दुकानदारों ने दुकानों के सामने अतिक्रमण करने के साथ ही सडक़ के फुटपाथ को ही समाप्त कर दिया है। बची हुई कसर बाजार से निकलने वाले वाहनों से जाम लगकर पूरी होती रहती है। इतना ही नहीं कई बार एम्बुलेंस को भी रास्ता मिलने में काफी परेशानी होती है। वहीं न्यू मार्केट चौराहे पर दोनों ओर लगी रेहडिय़ों से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिसमें पैदल चलने वाले लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि जाम की सूचना पर जाम को खुलवाया दिया जाता है। वहीं नगर पंचायत अधिशासी शाहिद अली ने बताया कि अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। साथ ही मुख्य बाजार से बड़े वाहनों पर भी प्रतिबंध लगेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *